हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव में शनिवार शाम को खंडौत गांव निवासी एक युवक ने खेत में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पटेल ने बताया कि खंडौत गांव निवासी भगवानदीन निषाद उर्फ शूरा (38) पुत्र परसोला शराब पीने का आदी है। उसने अपनी जमीन जायदाद सब कुछ बेच डाला है। वह कुछ दिन पूर्व भेड़ी डांडा अपने रिश्तेदार के यहां आया था। शनिवार को उसने क्योटरा डेरा के पास परमोला के खेत में शाम करीब पांच बजे खुद को आग लगा ली, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की तहरीर भेड़ी डांडा निवासी भगवानदास पुत्र बिंदा ने दी है। मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका।