फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: परसदवा डेरा के ग्रामीण सड़क की मांग पर अड़े, दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी

Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो06 एचएएमपी 16- अनशन करते परसदवा डेरा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। खंड विकास क्षेत्र के गऊघाट छानी के मजरा परसदवा डेरा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत ने शीघ्र ही सड़क बनवाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण सड़क निर्माण शुरू होने से पहले आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जनपद सीमा के अंतिम छोर पर केन नदी के बीहड़ों में बसे परसदवा डेरा के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या सड़क की है। उनका कहना है कि भुलसी–छानी मार्ग के निर्माण की मांग वे लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।


इसी उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार से छानी–भुलसी मार्ग पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया, जो मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को वीडियो पंचायत अमर सिंह मौके पर पहुंचे और अनशनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक अनशन और धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन




अनशन पर बैठे केशव निषाद, गया प्रसाद, चुन्नू यादव, गयादीन, धीरज समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने यहां जरूर पहुंचते हैं और सड़क बनवाने का वादा भी करते हैं, लेकिन जीतने के बाद न तो कोई यहां झांकता है और न ही सड़क का काम शुरू होता है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें