फोटो 19 एचएएमपी 01- भैंसों के तबेला में तब्दील कुंडौरा में बना सब्जी बाजार का टीन शेड। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कुंडौरा में मनरेगा योजना से वित्तीय वर्ष 2020-21 में सब्जी बाजार में टिन शेड बनाए गए थे। करीब 10 लाख रुपये की लागत से बने यह शेड अब भैंसों का तबेला बन गए हैं।
पूर्व प्रधान अवधेश यादव ने मेला मैदान के किनारे इसका निर्माण कराया था। करीब छह माह तक इसमें सब्जी बाजार लगता रहा। गांव की सत्ता में बदलाव के बाद यह सब्जी बाजार खत्म हो गया। ग्रामीण अब इसके नीचे अपनी भैंसे बांधते हैं और गंदगी फैलाते हैं। सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा विकास चंद्र ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने सचिव को गांव भेजकर अतिक्रमण हटवाने को कहा। पंचायत सचिव मनीष कौशिक ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने मौके पर जाकर देखने की बात कही।