फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चंदौखी का कच्चा रास्ता बारिश में दलदल

विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 17- चंदौखी का कच्चा मार्ग दलदल में तब्दील। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत चंदौखी में कच्चा मार्ग बारिश में पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल है जबकि स्कूली बच्चों को भी रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक खराब रास्ते की वजह से वे मजदूरी करने और जरूरी कामों के लिए गांव से बाहर तक नहीं जा पा रहे हैं। इसी मार्ग से बच्चे स्कूल आते-जाते हैं लेकिन कीचड़ और पानी के बीच निकलने में उन्हें भारी दिक्कत हो रही है। मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को भी समान समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग पर माैरंग, मिट्टी, गिट्टी और खड़ंजा डलवाकर आवागमन सुचारु कराने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने के दौरान संदीप कुमार, राजकुमार, कल्लू, यादव, छोटेलाल, गोविंद, जगजीवन आदि मौजूद रहे।

फोटो 03 एचएएमपी 17- चंदौखी का कच्चा मार्ग दलदल में तब्दील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें