फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने महिला का किया अपहरण

Sat, 12 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन
मायके से ससुराल जा रही एक महिला का दस नवंबर को एक अज्ञात ट्रक चालक ने अपहरण कर लिया। घर न पहुंचने पर तलाश में जुटे पति को 11 नवंबर को महिला ने फोन पर अपहरण की जानकारी दी। महिला के नंबर को सर्विलांस पर लिया गया तो लोकेशन हजरतगंज लखनऊ मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


 बिवांर थानाक्षेत्र के लरौंद गांव निवासी राजाभइया पाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 10 नवंबर को अपने मायके ग्राम बचरौली थाना कुरारा से भाई तेजप्रताप के साथ हमीरपुर तक आई। यहां से वह सुमेरपुर तक अकेले गई। सुमेरपुर आने पर वह उसके भतीजे संदीप पाल को बस स्टैंड पर मिली। भतीजे के पूछने पर उसे मौदहा जाने की बात बताई। इसके बाद उसका भतीजा संदीप ननिहाल भौनियां चला गया। राजाभइया पाल ने बताया कि इसके बाद उसकी पत्नी सुमेरपुर से ट्रक में बैठकर मौदहा के लिए निकली।

मगर अज्ञात ट्रक चालक ने उसका मोबाइल छीनकर उसका अपहरण कर लिया। चालक द्वारा अपहरण किए जाने की सूचना 11 नवंबर को उसकी पत्नी ने फोन पर बताई। इसके बाद उसका मोबाइल स्विचऑफ हो गया। बीते शुक्रवार को पत्नी के मोबाइल की लोकेशन नरैनी बांदा के करतल में मिल रही थी। जबकि 12 नवंबर को लोकेशन हजरतगंज लखनऊ में मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित ने मुख्यालय पहुंच एसपी को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें