फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर फुंका, 24 गांवों की बत्ती गुल

Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। इमलिया पावर हाउस के ट्रांसफार्मर का बक्सा फट जाने से पावर हाउस के चार फीडरों से जुडे 24 गांवों की बत्ती गुल हो गई। करीब 35 हजार आबादी को सुबह पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मुस्करा क्षेत्र के इमलिया पावर हाउस के ट्रांसफार्मर का बक्सा रविवार की रात करीब दो बजे फुंक गया। जिससे चार फीडरों इमिलिया टाउन, गहरौली, उमरी व न्यूरिया से आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में रात भर लोग बिलबिलाते नजर आए। वहीं सुबह होने पर पेयजल समस्या ग्रामीणों को उठानी पड़ी। अवर अभियंता वैष्णव कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात इमिलिया पावर हाउस के एक ट्रांसफार्मर का बक्सा ब्लास्ट हो गया था। जिसे ठीक करा दिया गया है, लेकिन बारिश के चलते गहरौली फीडर की लाइन में फाल्ट आ गया है। जिसे ठीक कराया जा रहा है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें