फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: निकल गई धनराशि...सामुदायिक शौचालय अधूरे

Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। जिले को ओडीएफ हुए दो साल बीत रहे हैं, लेकिन आज भी दो सामुदायिक शौचालय निर्माण को लेकर निकाले गई 10 लाख की धनराशि के बाद भी इनका संचालन नहीं हो सका। लोगों की शिकायतों के बाद भी प्रशासन इन जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैजेमऊ व गुढ़ा का सामुदायिक शौचालय अभी तक संचालित नहीं हो सके हैं। जबकि गुढ़ा गांव में बने शौचालय के लिए 5,69,000 की धनराशि से अधिक का भुगतान हुआ है। जो अभी तक अधूरा है। बाहर से शौचालय देखने में तैयार, लेकिन अंदर सीटे व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस्टीमेट में दो योजनाओं में लागत से अधिक धन निकाला जा चुका है। पंचायत सचिव अरविंद सोनी ने बताया कि जांच के लिए दो बार लिखा गया है। वहीं एडीओ पंचायत अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेजी है।
बता दें कि गांव के मईयादीन व रामलाल ने सामुदायिक शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत कर जांच की मांग की थी। प्रधान देवीदीन ने कहा कि पूर्व प्रधान व सचिव ने धनराशि तो निकाल ली, लेकिन पूरा काम नहीं कराया है। बताया कि इसकी छत कभी भी गिर सकती है। जबकि पूर्व प्रधान लेखराम ने बताया कि उसका कार्यकाल समाप्त होने के बाद ही इसकी धनराशि निकाली गई है। वहीं केन नदी के किनारे बसा बैजेमऊ के मजरा बेरी में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि तो निकाली गई, लेकिन शौचालय अभी भी आधा अधूरा है। पूर्व प्रधान अमरसिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसका निर्माण कराया गया है। कहा कि बीते एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। न ही इसकी कोई जांच हुई और न ही इसका निर्माण कराया जा रहा है। वहीं डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बेरी की जिओ टैगिंग हो चुकी है। जबकि गुढ़ा गांव की नहीं हुई है। कहा कि दोनों शौचालयों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें