फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने पुस्तैनी घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ललपुरा थानाक्षेत्र के मोराकांदर गांव के मूल निवासी महेंद्र निषाद का जिला मुख्यालय में मकान बना है। महेंद्र का पुत्र अंश कुमार (17) शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 में पढ़ता था। वह परीक्षा में फेल हो गया इसके बाद वह गांव चला गया और रात में उसने कमरे में फांसी लगा ली। वह इकलौता पुत्र था। घटना से मां कुसुम, बहन बिदुषी व पिता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें