फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात में सिर्फ एक सबस्टेशन चालू

Mon, 07 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी अभियान में फसल की सिंचाई का काम शुरू होते ही किसानों को फि र बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं किसानों को पर्याप्त बिजली देने के बीते वर्ष हुए प्रयास अभी तक सफल नहीं हो सके हैं। सात सबस्टेशनों में छह का निर्माण दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इधर पतारा गांव में 132केवी स्टेशन निर्माण पूरे होने की अवधि पूरी कर लेने के बाद भी अधूरा पड़ा है। पलेवा में पर्याप्त बिजली न मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।  
विज्ञापन


किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने के लिए सब स्टेशनाें का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन पावर कारपोरेशन की ट्रांसमिशन इकाई स्टेशनों के  निर्माण पूरा करने में असफल है। वर्ष 2012 में 41 करोड़ 12 लाख की लागत से सात सबस्टेशनों का निर्माण कार्य का बजट मिला।

लेकिन जमीन की तलाश में करीब दो साल लग गए। पावर कारपोरेशन कुछेछा (चंदौखी), पारा-रैपुरा, छानी, मिश्रीपुर, बैजेइस्लामपुर (जल्ला), सरीला व रिहुंटा में पावर सब स्टेशनाें का निर्माण करा रहा है। तमाम प्रयासों के बाद मिश्रीपुर में दस एमवीए क्षमता के पावर सब स्टेशन का निर्माण डी कंट्रोल प्राइवेट लि. कंपनी ने 7.40 करोेड़ की लागत से पूरा करा रही है।
विज्ञापन


जबकि बैजेइस्लामपुर में ईशान अर्थिंग सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटिड ने 5.78 करोड़ की लागत से पूरा कराया है। छानी गांव में पांच एमवीए क्षमता का स्टेशन 5.51 करोड़ से बना है। लेकिन अभी इसे 132 केवी सुमेरपुर से नहीं जोड़ा गया है। यही हाल पारा-रैपुरा में 10एमवीए की लागत 6.59 करोड़ से बन रहे सब स्टेशन का है।

वहीं कुछेछा के स्टेशन में 4.79 करोड़, सरीला में 10एमवीए का निर्माण 4.30 करोड़ की लागत निर्माणाधीन है। इनका निर्माण सिल्वर लाइन इलेक्ट्रीकल पुणे महाराष्ट्र की कंपनी करा रही है। रिहुंटा गांव में भी 10 एमवीए क्षमता का स्टेशन पूरा नहीं हुआ है।  निर्माण के लिए 6.75 करोड़ दिए गए हैं।

लंबे समय से निर्माणाधीन सबस्टेशनों के चालू न हो पाने से इस साल फिर रबी सीजन में किसानों को पलेवा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अधिशाषी अभियंता एससी श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक पतारा गांव में 132केवीए उपकेंद्र का निर्माण पूरा नहीं हो जाता है। मुख्यालय सहित कुरारा ब्लाक में बिजली की समस्या दूर नहीं हो पाएगी। पतारा में उपकेंद्र का निर्माण तो लगभग पूरा है लेकिन लाइन का काम अधूरा है। अभी यमुना नदी पर टावर नहीं खड़े हुए हैं। अन्य सबस्टेशनों पर निर्माण चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें