कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर जनपद सचिवालय रखे जाने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आंदोलित हैं।
प्रांतीय आह्वान पर सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगों की सुनवाई न होने पर कलेक्ट्रेट में संघ का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों का कहना था कि मांगें पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 24 अगस्त को अपनी मांगों से संबंधित प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
कलेक्ट्रेट में बैठक कर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। अध्यक्ष जगदीश निगम व मंत्री त्रिलोक कुमार ने बताया कि कल बुधवार को भी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। साथ ही बताया कि 24 अगस्त को बैठक कर 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर लतीफ अहमद, माजदा, गोविंद शर्मा, कुलदीप चंद्र यादव, आशीष कुमार कौशल, राजकुमार त्रिवेदी, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र धुरिया, बृजनंदन, विजय कुमार, अशोक सक्सेना, रविंद्र निगम, नाथूराम सोनकर, मुख्तार अहमद, सहदेव आदि ने नारेबाजी कर विरोध जताया।