फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 25 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
गोहांड में इलाहाबाद बैंक के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कस्बे की इलाहाबाद बैंक गुरुवार को कार्य दिवस होने के बाद भी बंद रही। जिससे बैंक में कामकाज ठप रहे। दूर दराज से आए सैकड़ों ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इसको लेकर विरोध में किसान यूनियन ने धरना व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक में नगदी न होने की समस्या व इस संबंध में उपभोक्ताओं से होने वाले वाद विवाद से जूझ रहे बैंक कर्मियों ने गुरुवार को पूरे दिवस शटर गिराकर बैंक को बंद रखने का आसान तरीका निकाला।

बैंक के बाहर रुपये निकालने आए सैकड़ों खाताधारकों की भीड़ पूरे दिन बैंक खुलने की आशा लगाए रही। लेकिन बैंकका शटर नहीं खुला। मोहन सिंह निवासी वीरा ने बताया कि उन्हें बच्चे के लिए खाते से पैसा हस्तांतरित करना था। बैंक ड्राफ्ट बनवाने आए पूर्व चेयरमैन रामकृपाल राजपूत को वापस लौटना पड़ा। पूरे दिन बैंक बंद होने के विरोध में किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। बैंक बंद होने से प्रबंधक से संपर्क नहीं हो सका। धरने में जवाहर इटैलियाबाजा, खेमचंद्र, बृंदावन, इंद्रजीत, रामकुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें