फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: टीसी देने से मना करने पर खुली स्कूल के मान्यता की पोल

Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। मुस्करा क्षेत्र में एक विद्यालय की मान्यता का सच तब हुआ जब एक छात्र ने ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) के लिए आवेदन किया गया। विद्यालय ने टीसी देने से मना कर दिया। इस वजह से छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल पा रहा। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई तो बताया गया कि विद्यालय के पास कक्षा आठ की मान्यता ही नहीं है। अब जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


महेरा निवासी परशुराम ने जिलाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। बताया कि उसके बेटे निखिल कुमार ने पिछले वर्ष 2024 -25 में मुस्करा के एक विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश लिया था। जब निखिल के पिता ने टीसी की मांग की, तो उन्हें बताया गया कि निखिल का छठवीं कक्षा में दाखिला तो हुआ था, लेकिन विद्यालय के रिकॉर्ड में उसका प्रवेश दर्ज नहीं था। इस वर्ष 2025 -26 में दूसरे विद्यालय विवेकानंद में प्रवेश तो कक्षा 7 में हो गया लेकिन वह अब कक्षा 6 की टीसी मांग रहे हैं। मुस्करा का विद्यालय टीसी नहीं दे रहा। इससे बच्चे का साल खराब हो सकता है। निखिल के पिता का दावा है कि उनके पास छठवीं कक्षा की किताबें और फीस जमा करने की रसीदें मौजूद हैं। इन सबूतों के बावजूद, विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें टीसी देने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।
इस संबंध में, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले में एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपनी सफाई में कहा है कि छात्र द्वारा प्रस्तुत पांचवीं कक्षा की टीसी फर्जी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें