फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड से दबंगों का कब्जा हटाने की मांग को लेकर साधुओं ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के करगवां स्थित आत्म चेतन साईं दाता आश्रम के साधु संतों ने कलक्ट्रेट के गोल चबूतरे पर धरना प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि आश्रम के पास बने चकरोड पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। दबंग उनको भी भगाने के लिए धमकाते हैं। साधुओं ने चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

आत्म चेतन साईं दाता आश्रम के रतनशाह, राजशाह, सत्संग शाह जयपाल शाह और आत्म चेतन साईं ने बताया कि करगवा का आश्रम 147 साल पुराना है। हम लोग यहां रहकर सेवा एवं भजन पूजन कर रहे हैं। आश्रम के समीप मौदहा के लोगों के खेत हैं। उक्त लोगों ने कुछ समय पहले चकरोड जोत लिया था।
इसकी शिकायत करने पर तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और आश्रम छोड़कर भागने की धमकी दी। उपरोक्त लोग आश्रम में भजन पूजन करने में व्यवधान पैदा करते हैं। आत्म चेतन साईं ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने प्रधानमंत्री को रजिस्ट्री के जरिए करने के साथ थाना व उच्चाधिकारियों से की है। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार से कलक्ट्रेट के गोल चबूतरे में अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें