फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बीच-बचाव करने पहुंचे देवी पंडाल के अध्यक्ष का जबड़ा फाड़ा

Sun, 28 Sep 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम पत्योरा में पुलिस चौकी के बाहर पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करना देवी पंडाल के अध्यक्ष को मंहगा पड़ गया। पति सहित उसके साथियों ने अध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी। इससे उनका जबड़ा फट गया। अस्पताल में आठ आठ टांके लगे हैं।
विज्ञापन


पत्योरा निवासी रामगोपाल निषाद ने बताया कि उसने नातिन संध्या निषाद का विवाह फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के रुरवा डेरा निवासी लालता प्रसाद के साथ किया था। एक माह पूर्व कानपुर में उसकी नातिन को ऑपरेशन से बच्चा हुआ था। प्रसव के बाद दामाद नातिन को उसके घर में छोड़ गया था। इसके बाद उसने उसकी सुध नहीं ली। जबकि दामाद एक माह से ग्राम पंचायत के मजरा मलिहा तालाब में रुका हुआ है। रामगोपाल ने बताया कि रविवार को दोपहर में दामाद की शिकायत पुलिस चौकी में की। पुलिस ने दामाद को बुलाया। पुलिस चौकी के बाहर वह नातिन के साथ बैठा था। दामाद आते ही गाली-गलौज शुरू कर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। यह नजारा देखकर चौकी के बगल में सजे देवी पंडाल के अध्यक्ष रवि सिंह मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इससे नाराज होकर दामाद और उसके साथियों ने रवि सिंह को दबोच लिया और मारपीट करते हुए मुंह में हाथ डालकर जबड़ा फाड़ दिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज निशांत दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें