फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कंपोजिट विद्यालय के नाम से होगा मतदान केंद्र

Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अगर आपकी ग्राम पंचायत में कंपोजिट विद्यालय हैं, तो इस बार आपको त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र का नाम बदला हुआ मिलेगा। अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले पुराने नाम हटाकर उसकी जगह कंपोजिट विद्यालय के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसी वजह से बीते वर्ष की तुलना में अकेले राठ क्षेत्र में 13 मतदान केंद्र कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या को बढ़ाकर 900 कर दी है। संभावित 2026 के चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या घट जाएगी, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या का यथास्थिति रहना संभव है। इसके पीछे का प्रमुख कारण गांव क्षेत्र में प्राथमिक व जूनियर को एक ही कैंपस में मिलाकर कंपोजिट विद्यालय नाम दिया गया है। निर्वाचन के अधिकारियों का कहना है कि जिस गांव में प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में अलग-अलग मतदान केंद्र था, अब वहां कंपोजिट विद्यालय के नाम से एक ही केंद्र रह जाएगा।
राठ क्षेत्र में मतदान केंद्रों का संभाजन कार्य पूरा किया गया है। राठ क्षेत्र में बीते चुनाव में 80 मतदान केंद्र और 146 मतदेय स्थल थे। अब यहां पर मतदान केंद्रों की संख्या घट कर 67 रह जाएंगी। ऐसा हर ब्लॉक क्षेत्र में देखने को मिलेगा। मतदेय स्थलों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। मतदान केंद्र का नया नाम कंपोजिट विद्यालय होगा। मतदाता सूची में पुराना नाम हटाकर नया मतदान केंद्र का नाम अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला का कहना है कि अभी मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों के संभाजन की मैपिंग नहीं हुई है। कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें