फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संगठन को बूथ स्तर तक बनाया जाएगा और अधिक सशक्त

विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 21 परिचय-प्रशिक्षण में बोलते भाजपा पदाधिकारी। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
महोबा। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत शहर के एक होटल में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। नवम सत्र में जिला प्रभारी संजीव ने श्रेष्ठ आचरण विषय पर कार्यकर्ता के नैतिक व संगठनात्मक दायित्वों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


नवम सत्र की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने की। दशम सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने संगठन की भूमिका पर विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह राजपूत ने की। समापन सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने पार्टी की मूल विचारधारा को विस्तार से समझाया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने की। प्रशिक्षण वर्ग में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें