फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कड़ाके की ठंड से नए साल का आगाज

Thu, 01 Jan 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 24- साल के आखिरी दिन ठंड की आगोश में सूरज। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कड़ाके की ठंड से नए साल के पहले दिन की शुरूआत हुई। पिछले साल का आखिरी दिन भीषण ठंड की आगोश में गुजरा। हाईवे सहित शहर की सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे का असर ट्रेनों व बसाें के संचालन पर भी पड़ा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीते दिन की तुलना में अधिकतम पारा पांच डिग्री बढ़ा है, जबकि रात के पारे में कोई अंतर नहीं आया।
विज्ञापन

बुधवार को साल का आखिरी दिन रहा। आज भी भीषण ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि नए साल के आगमन को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 13.2 व न्यूनतम दो डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, बुधवार को अधिकतम पारा पांच डिग्री उछाल के साथ 18.2 डिग्री रहा, वहीं रात का पारा 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज निकले और फिर से बादलों की आगोश में चले गए। वाहन हाईवे पर हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें