चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराने में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। जिसका उदाहरण ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान देखने को मिला। गैरहाजिर कर्मचारियों की सूची में एक मृत शिक्षक का नाम भी शामिल कर दिया गया है, और तो और छह फरवरी को डीएम की प्रशिक्षण बैठक में गैरहाजिर होने पर उसके
खिलाफ एफआईआर के निर्देश भी हो चुके हैं। जबकि कर्मचारी की 18 जनवरी को ठंड लगने से मौत हो चुकी है।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंडेरा के मजरा क्योटरा डेरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अखिल कुमार प्रजापति की ठंड लगने से 18
जनवरी को मौत हो गई थी। शिक्षक की मौत पर बीएसए कार्यालय में सूचना अंकित कराई गई। लेकिन विधानसभा चुनाव की ड्यूटी लिस्ट में अभी भी उनका नाम शामिल है। छह फरवरी को पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में उन्हें गायब दिखाया गया है और इनके खिलाफ जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में विभाग किसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।
इस मामले में मुख्यविकास अधिकारी एबी सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिनों तक जो भी कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं आए। वह सभी बुधवार को प्रशिक्षण लेने आए हैं। कहा कि टीचर की पूर्व में हुई मौत होने क ी सूचना उनके पास नहीं है। बीएसए से जानकारी ली जाएगी। बताया कि सिर्फ एक टीचर क्योटरा विद्यालय का सूरज पाल ही अनुपस्थित रहा है।