फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों ने फांसी लगा दी जान

Wed, 11 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों में दो युवतियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना मुख्यालय मेंजलसंस्थान कालोनी में हुई
विज्ञापन

जबकि दूसरी घटना बिवांर के भरखरी गांव में हुई। सूचना पर सीओ  मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मुख्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामरती पत्नी स्व.लालमन का स्थानीय जलसंस्थान स्थित कालोनी सरकारी आवास है। इसी आवास में उसकी पुत्री प्रतिभा (17) ने मंगलवार को घर में अकेली थी।

उसक ी छोटी बहन अर्चना चौधरी कोचिंग चली गई। जबकि मां रामरती जलसंस्थान में ड्यूटी गई थी। तभी सुबह करीब 10 बजे घर सूना पाकर प्रतिभा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोचिंग से लौटी अर्चना ने आकर देखा तो उसकी बड़ी बहन अपने दुपट्टे से घर की धन्नी में फांसी के फंदे में झूलती मिली।
विज्ञापन


सूचना पर मां रामरती भी आ गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सीओ सदर बीएन राय भी घटना स्थल पर पहुंच गए। फांसी लगाने के कारणों का पता नही चल सका। रामरती मूलरूप से गाेंडा की है।पति के स्वर्गवास के बाद मृतक आश्रित में वह जलसंस्थान में नौकरी करती है और दो पुत्रियों के साथ जल संस्थान की ही कालोनी में रहती है।

बिवांर थानाक्षेत्र के भरखरी गांव निवासी मुकुंदी प्रजापति की पुत्री राजकुमारी (16) घर में अकेली थी। परिजन अपने खेत में गए थे। घर सूना पाकर राजकुमारी ने कमरे में लगी धन्नी में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी के फंदे में झूल गई।
विज्ञापन


परिजनों के वापस आने पर लड़की फांसी में लटकी मिली। जिसे देखकर घर में कोहराम मच गया। फांसी लगाने के कारणों का पता नही चल सका। लड़की के पिता ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें