फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शहर के शंकरी पीपल व सुमेरपुर में केंद्रीय विद्यालय के पास होगा विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। शहर में सजी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन राठ हाईवे के पास शंकरी पीपल के पास होगा। वहीं सुमेरपुर में गायत्री तपोभूमि के महंत की आपत्ति के बाद प्रशासन ने विसर्जन के लिए वैकल्पिक स्थल चिह्नित किया है। अब केंद्रीय विद्यालय के पीछे एमआरएफ सेंटर के पास नजूल की भूमि पर खोदे जा रहे गड्ढे में प्रतिमाएं विसर्जित होंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने रविवार को यहां गड्ढा खुदवाने के साथ अन्य व्यवस्थाएं शुरू करा दी हैं। सदर एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि मुख्यालय में करीब 50 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं सजी हैं। इनके विसर्जन के लिए स्थायी जगह की तलाश थी लेकिन आयोजकों की सहमति नहीं मिली। इसलिए राठ हाईवे स्थित शंकरी पीपल के पास गड्ढा खुदवाकर विसर्जन होगा।
नगर पंचायत सुमेरपुर के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि महंत सुखानंद महाराज ने तालाब में विसर्जन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने डीएम से शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने सदर एसडीएम और सीओ यशपाल सिंह को वैकल्पिक स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। शनिवार देर शाम अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गड्ढा खुदवाने, साफ-सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें