फोटो10एचएएमपी 17- हाईवे जाम में फंसी डीआईजी की गाड़ी । संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के मुख्य बाजार में दोपहर को नगर पंचायत के समीप हाईवे में ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। जाम में डीआईजी का काफिला, एंबुलेंस, परिवहन निगम की बसों के साथ सैकड़ों वाहन फंसे रहे। करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।
मंगलवार दोपहर 1:00 बजे नगर पंचायत सुमेरपुर के सामने हाईवे पर एक डंपर खराब हो गया। हाईवे के दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण बाजार में भीषण जाम लग गया। जाम में हाईवे से गुजर रहे डीआईजी की गाड़ी भी फंस गई। उनके सुरक्षाकर्मी गाड़ी को निकालने के लिए हलाकान रहे। धीरे-धीरे जाम बढ़ता गया और एंबुलेंस, रोडवेज बसों समेत सैकड़ों वाहन फंस गए। 3:00 बजे के बाद खराब डंपर को हाईवे से हटाने के बाद स्थित सामान्य हो सकी। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक डीआईजी भी जाम में फंसे रहे।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने कहा कि स्थायी अतिक्रमण हटाना उनकी जिम्मेदारी है। हाईवे पर अस्थाई अतिक्रमण दुकानदारों ने कर रखा है। इसको हटाने की जिम्मेदारी एनएचएआई एवं पुलिस की है। यह सच है कि बाजार के अंदर अस्थाई अतिक्रमण हाईवे की पटरी तक है।
फोटो10एचएएमपी 17- हाईवे जाम में फंसी डीआईजी की गाड़ी । संवाद