फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तालाब में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। क्षेत्र के ममना गांव में तालाब में नहाने गई आठ वर्षीय बालिका गहराई में डूब गई। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी ऋषि यादव ने बताया औरैया जिले के सरैया निवासी उनके बहनोई दीपू यादव परिवार संग घर आए हुए हैं। मंगलवार को दीपू की पुत्री परी (8) गांव के बड़ा तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय वह तालाब की गहराई में समा गईं। बालिका को डूबते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। काफी खोजबीन के बाद उसे तालाब से निकालकर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ. अखिलेश्वर देवल ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जलालपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा घटना का सूचना नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें