फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 11 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
छात्राओं के बनाये मॉडल को देखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के सुमन भारती शांति निकेतन सरस्वती बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल सजाये। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में छात्रा प्रियंका, दिव्यम, दीप्रांशी, जांहवी, साक्षी ने प्राकृतिक संसाधन के प्रबंधन पर अपना मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रा शिवांजली, साक्षी, प्रिंसी, कलपना, संध्या, अनुषा, प्रेरणा, आकांक्षा, लक्ष्मी आदि ने ऊर्जा से संबंधित मॉडल बनाया। पूर्णिमा, सुति, रोली, छाया, वेदिका, अनुष्का, अंकिता, नैंसी, जेबा, रमा ने आपदा प्रबंधन पर आधारित मॉडल बनाकर वाहवाह लूटी। प्रतियोगिता के दौरान प्रगति, राधिका, प्रियंका, सेजल द्वारा बनाए गए ऊर्जा से संबंधित मॉडल को प्रथम स्थान घोषित किया गया।
विज्ञापन


खाद्य सामग्री एवं कृषि विषय में साक्षी पालीवाल, सपना, निशी, साक्षी राजपूत ने द्वितीय स्थान पाया। प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन पर आधारित मॉडल को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल के डा.कैलाश विश्वकर्मा, अरूण तिवारी, उमाकांत गुप्ता ने छात्राओं के मॉडलों का बखूबी से निरीक्षण किया। टीचर कुमारी रसना कौशिक, आरती अवस्थी का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्या मंजू वैश्य ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रबंधतंत्र की महिलाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें