हमीरपुर / भरुआ सुमेरपुर। साफ मौसम के बाद सोमवार को देर रात चली तेज हवाओं से मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। मंगलवार को घना कोहरा छाने से हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते दिखे। साथ ही लोगों को सर्दी का एहसास हुआ और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
यह कोहरा फसलों के लिए मुफीद नहीं माना जा रहा। कोहरा सुबह नौ बजे धूप निकलने पर छटा। घने कोहरे से आवागमन खासा प्रभावित रहा। विभिन्न रूटों पर चलने वाले बसें अपने गंतव्य पर दो से ढाई घंटे देर से पहुंचीं।
सुमेरपुर संवाद के अनुसार बुजुर्ग किसान मोतीलाल, राधेश्याम, राम सिंह, रामआसरे, धनीराम, दयाराम, सुंदरलाल, बृजलाल आदि ने बताया कि उनका तजुर्बा बताता है कि बारिश के पूर्व पड़ने वाला कोहरा सेहत के अलावा फसलों के लिए भी नुकसानदेय होता है।
विज्ञापन
इससे फसलों में विशेषकर दलहन, तिलहन में कीट पतंगों का इजाफा होता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (संवाद)