बिवांर। बुंदेलखंड विश्विद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में मंगलवार को झांसी से आई उड़नदस्ता टीम ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। सख्ती के चलते 12 छात्रों ने परीक्षाएं छोड़ दी हैं।
कस्बा स्थिति हीरानंद पीजी काॅलेज में सुबह पाली में आयोजित एमए प्रथम सेमेस्टर में गृहविज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र की परीक्षाएं कराई गईं। वहीं, बीए, बीएससी पंचम सेमेस्टर के लिए 66 छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें एक छात्रा अनुपस्थिति रही। दोपहर पाली में बीए गृहविज्ञान की परीक्षा 62 छात्राओं ने दी हैं। शाम पाली में बीएससी गणित प्रथम सेमेस्टर में दो छात्राएं शामिल रहीं।
वहीं, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा के केंद्राध्यक्ष डॉ. शिवमंगल तिवारी ने बताया कि सुबह पाली में 141 परीक्षार्थियों के सापेक्ष तीन छात्र अनुपस्थिति पाए गए हैं। दोपहर पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर में 56 छात्राओं के सापेक्ष दो छात्र अनुपस्थिति रहे हैं। शाम पाली में बीएससी प्रथम सेमेस्टर गणित विषय में पांच के सापेक्ष एक छात्र ने परीक्षा छोड़ी है। इसी प्रकार बाबूराम महाविद्यालय बिगहना के केंद्राध्यक्ष डॉ. अरविंद पांडेय ने बताया कि सुबह पाली में 187 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें पांच छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। इस दौरान झांसी से आई उड़नदस्ता टीम ने छात्रों की सघन तलाशी ली। दोपहर पाली में 24 छात्राओं ने परीक्षाएं दी हैं, जबकि शाम पाली में एक छात्रा ने परीक्षा दी है।