फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महिला केयर टेकर हत्याकांड पहुंचा मानवाधिकार आयोग, राज्य आयोग में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बौखर गांव की केयर टेकर शीलारानी लोधी हत्याकांड में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायत का संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग, लखनऊ को भेजा है।अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने 26 मई को न्याय की मांग को लेकर पत्र भेजा था। उन्होंने शीलारानी हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


सीमा ने बताया कि घटना को कई महीने बीत चुके हैं, पर आरोपी पकड़े नहीं गए। इससे पीड़ित परिवार न्याय से वंचित है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायत को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग को अग्रेषित किया। लखनऊ में 29 मई को यह मामला औपचारिक रूप से दर्ज हुआ। आयोग द्वारा प्रकरण दर्ज होने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें