फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने कुएं में कूदकर जान दी

Fri, 03 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
छानी खुर्द गांव में मृतक के घर के पास लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छानीखुर्द गांव में आर्थिक तंगी व बैंक कर्ज से परेशान वृद्ध किसान ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानी खुर्द गांव निवासी रामचरण वर्मा (70) आर्थिक तंगी व फसलों की पैदावार कम होने से परेशान था। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतक रामचरण वर्मा के ऊपर गांव स्थित इलाहाबाद बैंक का 60 हजार का कर्ज था। उसके तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। तीनों पुत्र मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। वह अपने छोटे बेटे वरन वर्मा के साथ रहता था। वरन ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते कुछ दिनों से पिता बहुत परेशान थे।

उनके नाम तीन बीघा जमीन है। पिछले साल भी फसल नहीं हुई। उन्होंने बैंक से ग्रीन कार्ड बनवा रखा था। जिससे 60,000 रुपये बैंक का बकाया था। इन्हीं कारणों के चलते पिता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना छोटे पुत्र ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाने के हल्का इंचार्ज सियाराम राजपूत ने मौके पर जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जांच कराने के बाद किसान के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें