फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से गिरे ट्रैक्टर चालक की कुचलकर मौत

Mon, 19 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर से ईंटा लादकर छानी गांव जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली पर सो रहा चालक ऊबड़खाबड़ रास्ते पर वाहन के उछलने से गिर गया। इससे वह ट्राली के नीचे आ गया और ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ निकल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कुछेछा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस ने पिता की तहरीर पर साथी चालक पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घाटमपुर के पचखुरा मोहल्ला निवासी कुलदीप (19) पुत्र धर्मपाल जिले के बिवांर थानाक्षेत्र के सायर गांव निवासी कामता प्रसाद (25) पुत्र रामदास के साथ शनिवार रात घाटमपुर से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटा लादकर छानी गांव जा रहा था। कामता ने बताया कि रास्ते में कुलदीप को नींद आने लगी तो उसने उसको ट्रैक्टर चलाने को दे दिया। वह ट्रैक्टर की ट्राली पर सो गया। रास्ते में राठ-हमीरपुर मार्ग में कलौलीतीर गांव के पास रात करीब तीन बजे वह गड्ढा युक्त सड़क पर ट्राली से गिरकर टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप के रास्ते में गिर जाने की जानकारी कामता को नहीं हो सकी। इस पर वह ट्रैैक्टर लेकर आगे निकल गया। गांव के बाहर जब जाकर देखा तो ट्राली में उसके न मिलने पर उसकी तलाश की। जब वापस आकर गांव के पास देखा तो सड़क पर उसका क्षत विक्षत शव मिला।

घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुभाष यादव व कुछेछा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल यादव मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। मृतक के पिता धर्मपाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने कामता को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ 304 व 279 धारा के तहत मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें