मौदहा। थाना सिसोलर क्षेत्र के केन नदी के बीहड़ी गांव गढ़ा में गुरुवार की शाम खेत जुताई करने जा रहा चालक ट्रैक्टर से गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकलने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के किसान और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव निकाला।
गढ़ा निवासी संदीप (18) गुरुवार को रिश्तेदार का ट्रैक्टर लेकर अपने खेत की जुताई करने गया था। ऊबड़-खाबड़ मार्ग से जाते समय ट्रैक्टर लड़खड़ाने से चालक उछलकर नीचे गिरकर पहिये के नीचे आ गया।
पिछला पहिया उसके ऊपर से कुचलता हुआ निकल गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सिसोलर थाने में दी गई। सिसोलर थानाध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक अविवाहित था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।