फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पानी देने का दिया भरोसा तब माने

Wed, 08 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जूस पिलाते डीएम उदयवीर सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपसा और गुसयारी में पेयजल संकट पर तहसील परिसर में चल रहे आमरण अनशन स्थल पर पहुंचकर डीएम ने अनशनकारियों को आश्वासन दिया और जूस पिलाकर अनशन खत्म करा दिया।
विज्ञापन


कपसा व गुसियारी गांव में पानी की समस्या को अनसुना करने पर सामूहिक रूप से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया, तब भी कुछ नहीं हुआ तब दो दिन पहले प्रह्लाद सिंह, प्रमोद वर्मा, जेके गुप्ता, अंशू चौहान व सुंदरम सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए।

दबाव में आए प्रशासन के सख्त रुख के बाद जलनिगम के अधिशाषी अभियंता आरएस मौर्या अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। मंगलवार को उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता ने अनशनकारियों को लिखित रूप से आश्वस्त किया कि गांव में दो दिन के अंदर पानी हर दशा में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद पहुंचे जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर आमरण अनशन का समाप्त करा दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री बशीरुद्दीन, भाजपा नेता रामदेव सिंह, मास्टर सुनील गुप्ता, नत्थू सिंह, पूर्व प्रधान जगराम सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें