फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सड़क निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर जनप्रतिनिधियों को नहीं सुनाई दे रहा शोर

Sat, 10 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम छानी के परसदवा डेरा में सड़क निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने यह ठान लिया है कि अब सड़क लेकर ही रहेंगे। यही वजह है कि कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बीच क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। छठवें दिन भी उनका शोर जनप्रतिनिधियों को नहीं सुनाई दिया।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण राजेंद्र निषाद, केशना निषाद, रामकुंवार पाल,रामदास, दनकू, शिवगुलाम, छोटेलाल, अरविंद, भैयालाल पाल, उदित नारायण, रामदुलारी, मुन्नी, मनकी, रेखा, संपत, किशोरी, गयादीन, नरेश, सुनील, श्यामू,धीरज,बसंत, रामोतार, चुन्नू यादव, जगरानी ने बताया कि प्रशासन का कोई अधिकारी हालचाल लेने नहीं आया।
जनप्रतिनिधियों को भी हमारी सुध नहीं है। ग्रामीण बोले सड़क न होने से अब किसी प्रसूता को बैलगाड़ी से लेकर अस्पताल न जाना पड़े। समय रहते हमारी मांग पूरी न हुई तो क्रमिक अनशन के स्वरूप बदलेंगे।
विज्ञापन

भीम आर्मी के बाद शनिवार को सपा के नेता पहुंचे और अब बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी ने हालचाल जाना। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। कहा कि एक ओर हमीरपुर जिला राजस्व देने में प्रदेश में नंबर वन है, वहीं विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें