फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में करंट से दो युवकों की मौत

Tue, 17 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिवांर। जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के गांव कल्ला और चिकारी थाना क्षेत्र के गांव अतरा में करंट से दो युवकों की मौत हो गई। थानाक्षेत्र के कल्ला गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। कल्ला निवासी रघुवीर प्रजापति (26) पुत्र दुर्गा प्रसाद मंगलवार की सुबह 7:30 बजे घर का छप्पर ठीक कर रहा था। उसकी पत्नी खेतों में लकड़ियां बीनने चली गई। इस बीच पानी पीने के लिए नीचे उतर आया। घर के अंदर रखे फर्राटा पंखे को चालू कर कर दिया। पंखा पकड़ते ही करंट उसे लगा।
विज्ञापन


झटके  के साथ गिरे युवक के सीने पर पंखा भी गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसके चिल्लाने पर मौके पर मौजूद उसके पांच वर्षीय बेटे ने घटना की जानकारी लोगों को दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। थाने के एसआई भोजराज अवस्थी ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उधर, चिकासी थाने के अतरा गांव में कूलर में लगे पंप को ठीक करते समय करंट की चपेट में आए युवक की चिपककर मौत हो गई। अतरा गांव में रामशंकर का 18 वर्षीय पुत्र रोहित चिपक गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें