फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत

Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर लगे विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से चार साल की मासूम बालिका की मौत हो गई। मौत के  बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, जिले की सीमा से सटे धसान नदी के पार जनपद झांसी के मोतीकटरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से भाई-बहन झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी लाया गया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के शिवनी डेरा निवासी धनीराम ने बताया कि घर के बाहर कुछ दूर पर विद्युत पोल लगा है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी पुत्री आरती (4) व अन्य बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते आरती ने करंट में उतरे पोल को छू लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। झांसी जनपद के मोतीकटरा गांव के बाहर हरदौल बाबा के चबूतरे के पास विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। इसी ट्रांसफार्मर से सटकर एक हैंडपंप लगा है। जिससे ग्रामीण पानी भरते हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे रामकिशोर साहू की पुत्री बबीता(18) अपने दो वर्षीय भाई अमित के साथ हैंडपंप पर नहा रही थी। तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ छोटा ट्रांसफार्मर फट गया। जिससे उसमें भरा तेल हैंडपंप पर नहा रही बबीता और उसके भाई पर गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें