फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से बालक की मौत

Wed, 15 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
यमुनानगर में मिली सरस्वती नदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पौथिया/ छानी (हमीरपुर)। ललपुरा थानाक्षेत्र के बजेहटा गांव में बेतवा नदी किनारे स्थित मंदिर में चल रहे भंडारे के दौरान नदी में नहाने गए दो बच्चों में से एक की डूबकर मौत हो गई जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने बचा लिया।  बजेहटा गांव में बेतवा नदी किनारे स्थित सिद्ध बाबा मंदिर का एक धार्मिक स्थान है। जहां श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। बुधवार को भागवत समापन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। इनमें गांव निवासी लल्ला निगम का पुत्र हिमांशु उर्फ गुल्ली आठ व सुरेंद्र सिंह उर्फ भल्लू का पुत्र नागेंद्र 10 भी भंडारे में प्रसाद खाने के लिए चले गए। भंडारे में प्रसाद खाने के बाद दोनों बेतवा नदी में नहाने चले गए। जहां दोनों मौरंग के खुदे गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। इनके शोर मचाने पर भंडारे में मौजूद ग्रामीण दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हिमांशु को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन नागेंद्र की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना से बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि नदी में अवैध खनन के चलते बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनकी गहराई का किसी को पता नहीं चलता है। इसी के चलते यह घटना घटित हुई है। घटना की सूचना ललपुरा थाना पुलिस को दी गई। जिस पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों की मांग पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें