फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसान का शव 15 दिन फंदे से लटका मिला

Thu, 27 Apr 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। एक किसान का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला है। भाई ने आर्थिक तंगी से आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

जलालपुर थाने के हरसुंडी गांव निवासी चरन सिंह राजपूत ने बताया 15 दिन पहले उनके बड़े भाई प्रहलाद सिंह (44) का अपनी पत्नी मीरा से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर से चले गए थे। काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। मंगलवार शाम गांव से दो किलोमीटर दूर शव फंदे से लटका मिला था। बकरियां चराने गए गांव के अर्जुन ने शव को पहचान कर परिजनों को सूचना दी।जलालपुर की आर्यावर्त बैंक व साहूकारों से कर्ज ले रखा था। जमीन का कुछ हिस्सा भी गिरवी रखा था। किसान की मौत पर पत्नी मीरा, पुत्री रमाकांति, शिवकांति, रामकुमारी, पुत्र शैलेंद्र व रिशू का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें