फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिठूर से गंगाजल लेकर दौड़ेगी डाक कांवड़

विज्ञापन
फोटो09एचएएमपी-15कांवड़ यात्रा के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कुरारा। सावन की पहली डाक कांवड़ यात्रा के लिए रविवार को बेरी गांव से दो दर्जन से अधिक शिवभक्तों का जत्था बिठूर के लिए रवाना हुआ। इससे पहले कांवड़ियों ने गांव स्थित श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को नारियल चढ़ाया और यात्रा की सफलता की कामना की।
विज्ञापन

पूजा के बाद सभी कांवड़िये बस स्टैंड पर एकत्र हुए। बेरी चौकी प्रभारी ने जत्थे को बिठूर घाट के लिए रवाना किया गया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जत्थे के रवाना होते ही गांव हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
जत्थे के संचालक लवकुश चौहान ने बताया कि कांवड़िये बिठूर घाट से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के साथ वापस लौटेंगे। घाटमपुर, हमीरपुर और कुरारा होते हुए सोमवार सुबह बेरी पहुंचेंगे। यहां श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें