फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत

Wed, 06 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गीले कपड़ों को तार पर फैलाते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के कुसौलीपुरवा गांव निवासी रनिया (55) पत्नी पुन्ना के पुत्र जयकुमार की पुत्री मंजू मुख्यालय के रमेड़ी तरौस निवासी चंद्रशेखर को ब्याही है। मंजू की डिलीवरी होने को है। जिसकी देखभाल करने के लिए रनिया मंजू की ससुराल आई हुई थी।

बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह नहा कर गीले कपड़े आंगन में बंधे लोहे के तार पर फैला रही थी। उसी तार के ऊपर से बिजली का तार निकला था। जिससे लोहे के तार में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर रनिया की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें