फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Mon, 19 Jan 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। राजकीय हाईस्कूल बौखर में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महारानी शैफाली कुंवर सिंह रहीं। छात्र-छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं निधि और रोशनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रितिका, अनामिका व अंजना ने स्वागत गीत पर आकर्षक नृत्य कर तालियां बटोरीं। छात्रों का अनपढ़ बीबी नाटक दर्शकों को हंसी से लोट-पोट कर गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक विपुल कुमार सिंह ने किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत व आभार माना। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप कुमार गौतम तथा प्राथमिक विद्यालय के महेंद्र सोनी ने बच्चों को अनुशासन, नियमित पढ़ाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें