फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रधान की आईडी हैककर शिकायतकर्ता के पुत्र ने डाली थी पोस्ट

Sun, 12 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत सदस्य व उसके पुत्र का सिर कलम करके लाने पर एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा पर हुई शिकायत का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। ग्राम प्रधान को दबाव में लेने के लिए सारा खेल ग्राम पंचायत सदस्य के पुत्र ने प्रधान की फेसबुक आईडी हैक करके खुद ही पोस्ट डालकर किया था।
विज्ञापन


मौहर के ग्राम पंचायत सदस्य विनोद तिवारी ने साइबर सेल व कैथी पुलिस चौकी में शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि भ्रष्टाचार की शिकायतों से नाराज होकर मौहर ग्राम प्रधान राममिलन निषाद ने अपनी फेसबुक आईडी में पोस्ट डालकर उसके व उसके बेटे अंशुमान तिवारी का सिर कलम करने के बदले एक लाख देने की घोषणा की है, इससे वह दहशत में हैं। शिकायत को सीओ सदर राजेश कमल व थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने गंभीरता के साथ लिया। ग्राम प्रधान के किसी भी मोबाइल फोन पर किसी तरह की पोस्ट नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शक होने पर शिकायतकर्ता के पुत्र अंशुमान तिवारी का मोबाइल चेक किया। इसमें फेसबुक में ग्राम प्रधान की आईडी खुली हुई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के पुत्र को हिरासत में लेकर कड़ाई के साथ पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उन्होंने प्रधान को दबाव में लेने के लिए फर्जी पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें