फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फिर लौटी ठंडक, बूंदाबांदी व सर्द हवा ने बढ़ाई कंपकंपी

Tue, 27 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लगातार तीन दिन तक खिली धूप और सर्दी से राहत के बाद मंगलवार को जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। शाम सात बजे घने काले बादल छाए और बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। तेज रफ्तार चली सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में धूप निकली, लेकिन लोगों को इसका असर नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री उछाल के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम पारा भी 12 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम करीब सात बजे शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से बाजारों, सड़कों और ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर और तेज हो गया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने की आशंका बनी हुई है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
-
हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार

जिले में मंगलवार शाम को शहर में हल्की बारिश से मौसम सर्द हो गया। इसके अलावा कई इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि आसमान में बादल छाने व सर्द हवाओं के चलने से अभी आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई जा रही है। आगामी 31 जनवरी तक बारिश होने के आसार हैं। अधिक बारिश होने से दनहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें