फोटो 16 एचएएमपी 6- नहर की पटरी कटने से ओवरफ्लो हुआ पानी खेतों में भर हुआ। संवाद
- फोटो : प्रीे रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण में मौजूद विधायक व एसएसबी जवान।
सरीला। क्षेत्र में नहर का पानी ओवरफ्लो होकर पटरियों को काटते हुए खेतों में जा घुसा, इससे कई गांवों की 120 बीघा की फसलें जलमग्न हो गईं। बता दें कि नहर की सिल्ट सफाई ठीक से न होने के कारण पिछले तीन दिनों से स्थिति बिगड़ी हुई है। क्षमता से पानी छोड़ने पर ओवरफ्लो हो रहा है।
बिरखेरा निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उनकी दो बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह डूब गई हैं। वहीं, सुमित्रा रानी की एक बीघा मटर की फसल भी पानी में नष्ट हो गई। इसी तरह बिलगांव और छेड़ी गांवों में भी कई किसानों के खेतों में पानी भर गया है।
किसानों ने बताया कि धौहल बुजुर्ग गांव में नहर का टेल होने के बावजूद करीब 500 मीटर पहले ही सिल्ट सफाई छोड़ दी गई, इससे पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के कई खेत जलमग्न हो गए। किसान अमरनाथ ने बताया कि खेत के किनारे बनी बंधी के कारण पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। किसानों ने बंधी तोड़कर पानी निकाले जाने और नहर का बहाव टेल की ओर मोड़े जाने की मांग की है।
-
मामले की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
नीरज कुमार, अवर अभियंता सिंचाई विभाग