फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कैबिनेट मंत्री ने कोटेश्वर धाम शिव मंदिर में टेका मत्था

विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 22- कैबिनेट मंत्री फूल माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कुरारा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का रविवार को कस्बा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वह बेरी गांव स्थित श्री कोटेश्वर धाम शिव मंदिर पहुंचे जहां महामंडलेश्वर माधव मुकुंद दास महाराज ने उनका स्वागत किया और मंत्री ने मंदिर में मत्था टेका।
विज्ञापन

इसके बाद वह बेरी गांव स्थित किला पहुंचे जहां उन्होंने राजपरिवार के राजा से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं कंडौर ग्राम प्रधान उमाशंकर वर्मा ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर गांव में खेल मैदान के निर्माण एवं विकास की मांग की। उन्होंने ज्ञापन लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पीसीयू उपसभापति ब्रजकिशोर गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर, धर्मेंद्र सिंह चौहान, भीम सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें