फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ताबड़तोड़ प्रहार से सिर की हड्डियां चकनाचूर, कोमा में जाने से हुई मौत

Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। संदिग्ध हालत में गांव के बाहर गंभीर रूप से घायल मिले सेवानिवृत्त डीआईजी के भतीजे के इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को हुए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर कई ताबड़तोड़ प्रहार करने से सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। इसके बाद कोमा में चले जाने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई। पत्नी की लिखित सूचना पर पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के क्योटरा गांव निवासी सरजू प्रसाद (35) मंगलवार 17 मार्च की देर रात को ट्रैक्टर ट्रॉली में मोरंग लादने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों को बुधवार सुबह गांव के बाहर मंदिर के पास युवक गंभीर हालत में मिला। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार रात में ही इलाज के दौरान युवक उसकी मौत हो गई। कानपुर में हुए शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सिर पर कई ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। इससे उसके सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं और वह कोमा में चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर सेवानिवृत्त डीआईजी एमडी कर्णधार समेत बड़ी संख्या में मृतक के परिजन थाना पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा काटा। मृतक की पत्नी गुड्डी की लिखित सूचना पर कुरारा पुलिस ने क्योटरा गांव निवासी राजाबाबू, सीताराम, नैठी गांव निवासी बब्बू यादव समेत अज्ञात के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की है।



सिर के पीछे हिस्से में में लगातार किए गए प्रहार

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर किए गए दर्जन भर से अधिक ताबड़तोड़ प्रहार की पुष्टि हुई। सिर के पीछे नाजुक हिस्से में में लगातार किए गए प्रहार हत्यारों के इरादों को बयां कर रहे हैं कि वो मृतक को किसी भी हालत में जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। हालांकि परिजनों ने मरणासन्न हालत में युवक को बरामद किया। सिर की हड्डियां चकनाचूर होने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



गांव के अंदर से ट्रैक्टर निकालने को हुए विवाद की रही चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार मृतक ट्रैक्टर ट्रॉली को बेतवा नदी में मोरंग भरने में लगा रखा था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि मृतक अपने रसूख और दबंगई के बल पर गांव के अंदर से मोरंग लदे ट्रैक्टर गुजारने का विरोध किया था। जिसको लेकर मोरंग कारोबारियों से जमकर नोंक-झोंक हुई थी। मृतक की हत्या मोरंग कारोबारियों के बीच विवाद की वजह मानी जा रही है। हालांकि पुलिस हत्या को लेकर अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है।



मृतक की पत्नी की लिखित सूचना के आधार पर तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले को लेकर अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन




-राकेश सरोज, थानाध्यक्ष कुरारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें