फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गड्ढे में भरे पानी पर उतराता मिला वृद्ध का शव

Mon, 20 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। थाना क्षेत्र के निवादा गांव में देसी शराब ठेका के पास गड्ढे में भरे पानी पर एक वृद्ध का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। पहचान लाेदीपुर गांव निवासी सियाराम ने की। बतायकि मृतक उसके पिता झंडू कुशवाहा (62) हैं। पिता गांव स्थित बाबा विश्वनाथ गोशाला में काम करते थे। शनिवार देर शाम वह घर से निकले थे। उसने बताया कि पिता शराब का भी सेवन कर लेते थे। अंधेरे में पैर फिसल जाने से गड्ढे में गिरकर मरने की आशंका है। मौदहा सीओ विनीता पहल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि झंडू की पत्नी की तीन वर्ष पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें