फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। गुरदाहां गांव में गुरुवार शाम रोहित (19) पुत्र स्व. नवल किशोर ने नलकूप परिसर में लगे पेड़ में रस्सी से फंदा लगा लिया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर एंबुलेंस से कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बांदा निवासी मामा शिवपूजन ने बताया कि रोहित दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें