फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रयागराज की ओर से जाने वाले मालवाहक वाहनों पर अस्थाई रोक

Wed, 14 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। माघ मेला को लेकर जनपद प्रयागराज की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों की आवागमन पर अस्थाई रोक लगाई गई है। इनका रूट डायवर्जन भी किया गया।
विज्ञापन

14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए महोबा से जनपद प्रयागराज की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रोक है। इस दौरान जनपद महोबा से प्रयागराज जाने वाले सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। इस अवधि में प्रयागराज जाने वाले भारी वाहन थाना कबरई क्षेत्र में बांदा तिराहा से डायवर्ट होकर जनपद हमीरपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस महोबा, थाना कबरई व थाना खन्ना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही व्यापारी, क्रशर संचालकों, ट्रक मालिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि 14 व 15 जनवरी को प्रयागराज जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों में माल लोड न करें, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें