मौदहा(हमीरपुर)। सिसोलर गांव में बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी गेंद पर सिसोलर टीम ने खम्हरिया को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खम्हरिया टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 15 ओवर में 100 रन बनाए। फाइनल मुकाबला एक विकेट से जीत कर मेजबान टीम सिसोलर ने ट्रॉफी अपने नाम की।
मैच के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विजय शंकर प्रजापति ने विजेता सिसोलर टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं उप विजेता को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ दी मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सरवन सिंह चंदेल को दिया गया। अंपायर की भूमिका अंगद प्रजापति और विनय यादव ने निभाई।
टूर्नामेंट के आयोजक राहुल चंदेल, सरवन चंदेल, धीरज, मनीष, हिमांशु सिंह और जीतू मौर्या सहित अन्य लोगों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन मुकाबले में मां काली क्लब की शानदार जीत
मौदहा। ग्राम खेलकूद मैदान अरतरा में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि आजाद भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने किया। उद्घाटन मुकाबला टाइगर क्लब और मां काली क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टाइगर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में टाइगर क्लब की टीम ने पांच विकेट खोकर 102 रन बनाए। शिवम त्रिपाठी ने शानदार 43 रन और सोनू ने 41 रनों की उपयोगी पारी खेली। टीम ने महज आठ ओवर में दो विकेट खोकर 103 रन बनाकर जीत दर्ज की। शिवम त्रिपाठी को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।