फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत पर गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत पर घास काटने गई 15 वर्षीय किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

किशोरी ने के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे वह खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उमरी गांव निवासी संदीप कुशवाहा और दिनेश कुशवाहा बाइक से वहां पहुंचे। संदीप उसका हाथ पकड़कर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दिनेश सड़क पर खड़े होकर निगरानी करता रहा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में मवेशी चरा रहे चरवाहे मौके की ओर दौड़े। इस पर दोनों आरोपी बाइक से भाग गए। बुधवार को किशोरी ने पिता के साथ बिवांर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि संदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें