फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यमुना में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सजेती थानाक्षेत्र के हरदौली गांव में बृहस्पतिवार दोपहर किशोर की यमुना में डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी दिनेश ने बताया कि पुत्र अरुण (9) अपने दादा के साथ दोपहर करीब 12 बजे यमुना में नहाने गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान दादा कुछ दूरी पर लघुशंका करने चले गए। इसी दाैरान अरुण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दादा की नजर पड़ते ही उन्होंने तत्काल नदी से बाहर निकालकर उसे हमीरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो छोटी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें