फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज पर शिक्षकों में गुस्सा

Fri, 09 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बुधवार को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज से एक शिक्षक की मौत पर गुरुवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर घटना की निंदा की। साथ ही हर साल सात दिसंबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की। मौदहा में शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिवार को बीस लाख रुपये की सहायता राशि व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजोधर प्रसाद यादव ने बताया कि सात दिसंबर को लखनऊ में अटेवा के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिस समय धरना-प्रदर्शन चल रहा था। तभी पुलिस ने बर्बरता का परिचय देते हुए शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया। जिसमें कुशीनगर के गांधी स्मारक इंटर कालेज के शिक्षक डा. रामाशीष की मौत हो गई। जबकि कई शिक्षक घायल हुए हैं।

गुरुवार को श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में शोक प्रस्ताव पारित कर घटना की निंदा की गई। कहा कि अब प्रत्येक वर्ष सात दिसंबर को शिक्षक घटना के विरोध में काला दिवस मनाएेंगे। इस मौके  पर प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार सचान, विनोद कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार, नेशनल इंटर कालेज में शिक्षकों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षक के परिवार को 20 लाख की सहायता राशि देेने के साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह राजपूत, जिलामंत्री अशोक निगम, वीरेंद्र यादव, लालजी चौरसिया, नरेंद्र द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह व संगठन के प्रदेशीय मंत्री जगदीश प्रसाद व्यास रहे। उधर, तहसील परिसर में अटेवा मंच की सभा हुई।

मृतक अध्यापक को श्रद्धांजलि दी गई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंडिल मार्च निकाला। जिलामंत्री सुधाकर राव गौतम, दीपक त्रिपाठी, विवेक अग्निहोत्री, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, राकेश सोनकर, विजय शंकर, अखलाक अहमद, वकार अहमद, नजमुद्दीन, रमेश कुमार, अब्दुल कयूम, सुशील कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

बिवांर प्रतिनिधि के अनुसार, लोदीपुर निवादा के भष्मानंद इंटर कालेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। इस मौके पर नरेश चंद्र पाल, आशुतोष प्रजापति, कालीचरण जादौन, शिववरण सिंह, कुंवर पाल सिंह, सरोज सिंह, रिचा सिंह चौहान, लेखराज यादव व मधुसूदन आदि टीचर मौजूद रहे। राठ प्रतिनिधि के अनुसार, फैज-ए-आम इंटर कालेज में टीचरों ने शोक सभा की। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण किया।

प्राथमिक उच्च प्राथमिक माध्यमिक एवं कर्मचारियों ने चौपरा मंदिर में मीटिंग की। वहीं, फैज-ए-आम इंटर कालेज के इकाई अध्यक्ष फरीद उद्दीन ने कालेज में शोक सभा की। मीटिंग के दौरान मनोज लाक्षाकार, राकेशचंद्र वर्मा, सोमब्रत, महेश, आशीष, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।

भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मृत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी। श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, राजेश कुमार, उपेंद्र कुमार श्रीवास, कामता गुप्ता, यतीशचंद्र, चंद्रपाल, विजय पाल, रामबहादुर सिंह, शिवदत्त पटेल, सर्वेश कुमार सोनी, केवल प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

गोहांड प्रतिनिधि के अनुसार लाठीचार्ज में हुई मौत पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया गया। इसके बाद छात्रों की छुट्टी कर दी गई। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार महान ने लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें